मुसाबनी | मुसाबनी प्रखंड के 19 पंचायतों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10 दस हजार रुपए प्रदान किए गए हैैं। बीडीओ सह सीओ अजय कुमार रजक ने कहा सभी मुखिया, पंचायत सचिव सुनिश्चित करेंगे कि इस मद की राशि से उन लोगों को लाभ पहुंचाया जाए जिनको तत्काल राहत/ अनाज आदि की आवश्यकता है।