व्यस्त दिनचर्या में भी परिवार के लिए थाेड़ा समय अवश्य निकालें: जैन मुनि
श्री स्थानकवासी जैन संघ कमानी जैन भवन के तत्वावधान में गोंडल संप्रदाय के प्रसिद्ध जैनमुनि धीरगुरुदेव का प्रवचन चल रहा है। वह वे कोलकाता चातुर्मास के दौरान जमशेदपुर आए हैं। सोमवार को साकची जैन भवन में प्रवचन होगा। यहां के बाद खड़गपुर होते हुए कोलकाता विहार करने जाएंगे। शनिवार को उन्होंने साधकों से कहा कि मनुष्य को अपनी क्रिया हमेशा अच्छी करनी चाहिए, क्योंकि अच्छी क्रिया की प्रतिक्रिया हमेशा अच्छी ही मिलती है। अच्छे कर्म का फल अच्छा और बुरे कर्म का फल बुरा मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य कोई काम करना चाहता है तो उसे समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उसे अच्छे से करने का विचार कर उसमें हमेशा व्यस्त रहना चाहिए। लेकिन, अपनी इस व्ययस्तम दिनचर्या में प्रतिदिन थोड़ा-सा समय धर्म के लिए और अपने परिवार के लिए अवश्य निकालना चाहिए। बच्चों को भी अच्छे संस्कार देना चाहिए। नहीं तो वे बड़े होकर माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ देते हैं।
श्री स्थानकवासी जैन संघ कमानी जैन भवन में प्रवचन