नीट पीजी काउंसिलिंग शुरू, 16 मार्च से शुरू होगी च्वॉइस फिलिंग
एजुकेशन न्यूज
जमशेदपुर } मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2020 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन 22 मार्च की रात 11.55 बजे तक और ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग 16 से 22 मार्च तक होगी। सीट अलॉटमेंट 23 और 24 मार्च को होगा। रिजल्ट 25 मार्च को जारी होगा। आवंटित किए गए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों को 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 7 से 12 अप्रैल तक होगा। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 9 से 12 अप्रैल, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 व 14 अप्रैल और रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। आवंटित कॉलेजों में छात्रों को 15 से 22 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए मॉपअप राउंड होगा। इसकी शुरुआत 12 मई से होगी, जो 26 मई तक चलेगा। इस दौरान च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 14 से 17 मई तक चलेंगे।