पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेगोशिएशन ट्रेड यूनियन एक्ट-2020 में यूनियनों का कार्यकाल बढ़ाने का सुझाव भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रेड यूनियन एक्ट में संशोधन के लिए इस संसद सत्र में आने वाली नेगोशिएशन ट्रेड यूनियन एक्ट-2020 में यूनियनों के कार्यकाल की अ‌वधि बढ़ाने को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन ने भारत सरकार को अपना सुझाव भेजा है। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने दो पृष्ठों के आवेदन में इस संबंध में कहा है कि वर्तमान में यूनियन के कार्यकाल की अधिकतम अवधि ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत तीन साल है। जबकि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा आदि के कार्यकाल पांच या छह साल है। यहां तक कि को-ऑपरेटिव सोसायटी का भी कार्यकाल पांच वर्ष है। यूनियन के लीडरशिप स्कील को बढ़ाने के लिए यूनियनों का भी कार्यकाल पांच साल होना चाहिए। उन्होंने इस सुझाव पत्र की प्रति इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडे और रघुनाथ पांडे को भी प्रेषित किया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर ओंकार शर्मा ने सात मार्च को यूनियन की शताब्दी समारोह के समापन पर आयोजित कॉन्क्लेव में यह जानकारी दी थी कि इसी संसद सत्र में नेगोशिएशन ट्रेड यूनियन एक्ट-2020 पेश किया जा सकता है।

टाटा कमिंस : यूनियन एकमुश्त व प्रबंधन किस्तवार वेतन बढ़ोतरी करने पर अड़ा

जमशेदपुर| टाटा कमिंस में गुरुवार को ग्रेड रिवीजन को लेकर प्रबंधन-यूनियन के बीच हुई वार्ता विफल रही। यूनियन एकमुश्त वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहा है, जबकि प्रबंधन वेतन बढ़ोतरी को किस्तों में देने की बात कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनियन ग्रेड में एकमुश्त 17,500 रूपए की फ्लैट वृद्धि की मांग कर रही है। अब ग्रेड पर अगली वार्ता 16 मार्च को होगी। बैठक में प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड मनीष झा, एचआर हेड दीप्ति महेश्वरी, क्वालिटी हेड अमित ठाकुर, मशीनिंग हेड सचिन त्यागी जबकि यूनियन की ओर से एहसान अहमद सिराजी, अविनाश अनुपम, धीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण पांडेय, रामाकांत करुआ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...