पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनईपी निदेशक ने पटमदा में की समीक्षा बैठक पीएम अावास को जल्द पूरा करने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटमदा| एनईपी (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम ) निदेशक जमशेदपुर ज्योत्स्ना सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की गई। निदेशक ने मनरेगा में रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन को जल्द खत्म करने का रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया। साथ ही जितने भी जीरो एक्सपेंडिचर योजनाएं हैं उन्हें तत्काल जिला को भेजते हुए डिलीट करने का निर्देश दिया। कुंआ, डोभा, प्रधानमंत्री आवास को जल्द पूरा करते हुए, पुरानी इंदिरा आवास योजनाओं को भी इसी महीने में तक पूरा करने का निर्देश दिया। सरकार अापके द्वार सारे समस्याअों का निष्पादन तथा 14 वीं वित्त आयोग की योजनाओं में ऑन लाईन भुगतान का अादेश बीडीओ शंकराचार्य सामद को दिया। समीक्षा बैठक के उपरांत निदेशक ज्योत्स्ना सिंह ने गोबरघुसी पंचायत के कुकड़ू गांव में मनरेगा योजना से निर्माणाधीन डोभा एवं प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। बैठक में बीडीओ शंकराचार्य सामद, जेई राजेश राऊत, प्रियंका दत्त, रंजन कुमार अादि मौजूद थे। फील्ड निरीक्षण के दौरान मुखिया खगेन सिंह, पूर्व मुखिया नील रतन पाल , जेई, पंचायत सचिव अादि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...