जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की नई कमेटी गठित, 7 नए सदस्य बने
जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। रविवार को हुए चुनाव में कुल 45 क्लबों में से 39 क्लब के प्रतिनिधियों ने मतदान किया। 7 सदस्य नई कमेटी में जीते हैं। पीथों सोरेन ने 34, सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 35, के एस प्रसाद ने 30, आमिरसेन सुंडी ने 34, बागुन बेसरा ने 34, डीएन महतो ने 30 और एस एन मुखी ने 34 मत पाकर सफल हुए। नई कमेटी में अध्यक्ष चाणक्य चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष फरजान हिरजी, उपाध्यक्ष और चेयरमैन वॉलीबॉल सब कमेटी कैप्टन धनंजय मिश्रा, मुकुल चौधरी, बेली बोधनवाला, ऋतुराज आदि शामिल हैं।
नई कमेटी।