पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौवीं के विद्यार्थियों ने रॉक क्लाइंबिंग का लुत्फ उठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एडवेंचर इंडिया एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को के चिन्मया युवा केन्द्र (चिक) की पहल पर सोमवार को नौवीं कक्षा के छात्रों ने आउटडोर लर्निंग प्रोग्राम के तहत तुमुंग में राॅक क्लाइंबिंग का आनंद लिया।

इस दौरान बच्चों को गांव की रहन-सहन, जीवन शैली, सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा तुमुंग के पहाड़ी इलाकों की भौगोलिक जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने एडवेंचर इंडिया के उदय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रॉक क्लाइंबिंग तथा एडवेंचर गेम्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजन में विद्या भारती चिन्मया स्कूल की प्रिंसिपल मीना विल्खू, स्कूल की संस्थापक शिक्षिका एवं सलाहकार विपिन शर्मा, वाइस प्रिंसिपल मान सिंह, चिन्मया युवा केन्द्र (चिक) के कोऑर्डिनेटर र|ेश कुमार, शिक्षिका मीता मिश्रा, सोमा दास तथा एडवेंचर इंडिया के संदीप सिंह, सुभद्रा कुमारी आदि ने अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...