एनआईटी : अस्सिटेंट प्रोफेसर पद के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 2 से 6 अप्रैल के बीच होगी
नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी(एनआईटी), जमशेदपुर में अस्सिटेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन लिए गए थे। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अाैर साक्षात्कार 2 से 6 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। मालूम हो कि कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की लिखित परीक्षा 2 अप्रैल अाैर इंटरव्यू 3 अप्रैल को होगा। डिपार्टमेंट आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन की लिखित परीक्षा 3 अप्रैल और इंटरव्यू 4 अप्रैल को होगा। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की लिखित परीक्षा 4 और इंटरव्यू 5 अप्रैल को होगा। इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की लिखित परीक्षा 5 और इंटरव्यू 6 अप्रैल को होगा।
एनआईटी में 10 से 12 अप्रैल के बीच हाेगा कलफेस्ट
नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी में सलाना कल्चरल कलफेस्ट-2020 का आयोजन 10-12 अप्रैल के बीच होगा। तीन दिनों तक होने वाले इस कलफेस्ट में देशभर के अलग-अलग काॅलेजाें से लगभग 3 हजार विद्यार्थी भाग लेते हैं। मालूम हो कि इससे पहले कलफेस्ट की तिथि घोषित होने के बाद अधूरी तैयारियों के कारण आयोजन को टालना पड़ा था।