पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर जिले में नोडल पदाधिकारी की होगी नियुक्ति : एसएसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिष्टुपुर थाना परिसर में रविवार को गवाहों के उपस्थापन से संबंधित एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में एसएसपी अनूप बिरथरे समेत पुलिस अधिकारी तथा व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजक तथा कोर्ट नोडल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी नोडल पदाधिकारी गवाहों की उपस्थापन पंजी के साथ कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में सीनियर एसपी ने उपस्थित पीपी, एपीपी और नोडल पुलिस पदाधिकारियों से कोर्ट में विचाराधीन मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में किसी तरह का व्यवधान नहीं आए। समय पर केस डायरी और आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए जाने चाहिए। वारंट का तामिला कराया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...