निक्को और जूलॉजिकल पार्क में फिर टाटा स्टील को नोटिस
नागरिक सुविधा की जमीन पर बने निक्को फन पार्क व जूलॉजिकल पार्क के संचालन के मामले में एडीसी सौरव कुमार सिन्हा ने टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ को फिर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जुबिली पार्क की जमीन पर ही निक्को फन पार्क व जूलॉजिकल पार्क का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पूर्व में एक नोटिस जारी कर टाटा स्टील प्रबंधन से जानकारी मांगी गई थी कि निक्को फन पार्क व जूलॉजिकल पार्क के व्यावसायिक उपयोग से कितनी आय हुई है। टाटा स्टील प्रबंधन ने जब जवाब नहीं दिया तो नये सिरे से दोबारा नोटिस जारी किया गया है।
वहीं बिष्टुपुर स्थित कांतिलाल गांधी मेमोरियल हास्पिटल ट्रस्ट ने मेडिका अस्पताल के साथ हुए करार के दस्तावेज बुधवार को जांच टीम के प्रमुख एडीसी सौरव कुमार सिन्हा को सौंपे। मालूम हो कि टाटा लीज की शर्तों का उल्ल्घंन कर कांतिलाल गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने मेडिका हास्पिटल को अस्पताल संचालन के लिए जमीन और उस पर बनी संरचना सौपी है। इस मामले की जांच के लिए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने एडीसी की अध्यक्षता में जांच टीम का गठित की है जिसमें अवर निबंधक प्रफुल्ल कुमार व सहायक निबंधक अशोक कुमार तिवारी को शामिल किया गया है। जांच टीम की ओर से पहली बार जब कांतिलाल गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था, तब ट्रस्ट ने मेडिका से साथ हुए करार के दस्तावेज नहीं सौंपे थे। इसके बाद नये सिरे से नोटिस जारी किया तब ट्रस्ट ने 2012 में हुए करार से संबंधित दस्तावेज सौंपे है। दस्तावेज का आकलन करने के लिए कहा है।
कांतिलाल ट्रस्ट ने मेडिका के साथ हुए करार के दस्तावेज को टीम को सौंपा