पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षित व्यक्ति ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है: डॉ. याकूब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है और शिक्षित व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। उक्त बातें पटना से आए शिक्षाविद् डॉ. याकूब अशरफी ने कही। वे गुरुवार को कपाली में अकादमी की बुनियाद रखने के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुरान में भी पहली आयत इकरा से शुरू हुई। इसका मतलब है पढ़ो। इसलिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। डॉ. अशरफी ने कहा कि देश की उन्नति के लिए शिक्षा ही एक मात्र माध्यम है। जेएनयू के छात्र व यूपीएससी क्वालिफाइड मौलाना शाहिद रजा ने कहा कि दीन के साथ शिक्षा अत्यंत जरूरी है उन्होंने छात्रों काे आह्वान किया कि बुनियादी शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा भी ग्रहण करें। समय को महत्वपूर्ण समझते हुए 5 से 6 घंटे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पटना अल हीरा फाउंडेशन के डायरेक्टर अनवर अली, अलहाज मुख्तार सफी, अकादमी के डायरेक्टर मदीना मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही, प्रोफेसर आफताब आलम, मोहम्मद ताहिर हुसैन, मौलाना जियाउल मुस्तफा, डॉ. महफूज आलम, डॉ. अफरोज शकील माैजूद थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

कपाली में पटना से आए शिक्षाविद् ने रखी अकादमी की बुनियाद
खबरें और भी हैं...