एमजीएम के बाहर के दुकानदारों ने दुकान हटाने का किया विरोध
जमशेदपुर | एमजीएम अस्पताल के मुख्य गेट के पास की दुकानें हटाने का विरोध शनिवार को दुकानदारों ने किया। जेएनएसी के अादेश के बाद शुक्रवार को दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें हटा ली थीं। दुकानदार यदुनाथ दास समेत अन्य दुकानदारों ने कहा कि अचानक दुकानें हटाए जाने से उनके समक्ष अार्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। दुकान के सहारे ही वे सभी अपना परिवार चलाते हैं। पिछले कई वर्षों से सभी अपनी दुकानें अस्पताल के बाहर लगा रहे हैं। मालूम हो कि अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने जेएनएसी को पत्र लिखकर अस्पताल के बाहर पार्किंग बनाने की मांग की थी। जेएनएसी द्वारा 48 घंटे के अंदर दुकानदारों से दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। शुक्रवार को दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें हटा ली थीं।