- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Jamshedpur
- Jamshedpur News Outside Tmh Mask Sanitizer Stock Goes Missing In Several Pharma Cities Along With Pharmacy And Tamulia Brahmanand39s Medical Store
टीएमएच के बाहर फॉर्मेसी और तामुलिया ब्रह्मानंद की मेडिकल स्टोर के साथ शहर की कई फार्मा में मास्क-सेनिटाइजर स्टॉक हुआ गायब
सिविल सर्जन ने कहा- केरल व प्रभावित राज्यों व विदेश से आने वाले लोगों के परिजन व डॉक्टर बरतें खास सावधानी
कोरोना वायरस को लेकर आम से लेकर खास सभी सतर्कता बरत रहे हैं। शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों में सुरक्षा कर्मियों से लेकर डॉक्टर व अन्य लोग खास एहतियात बरत रहे हैं। वहीं जो लोग सजग हैं वो लोग अपने पूरे परिवार के लिए मास्क आदि खरीद रहे हैं वहीं लोग एहतियात के तौर पर सैनेटाइजर आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं शहर में कई अस्पतालों व मेडिकल स्टोर में मास्क और सैनेटाइजर का स्टॉक ही खत्म हो गया है। मानगो के तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद के मेडिकल स्टोर से जहां लोगों को मास्क नहीं मिल रहा है वहीं टीएमएच के बाहर के फॉर्मा में भी मास्क और सैनेटाइजर का स्टॉक खत्म हो गया है। एेसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
डीबी स्टार की टीम ने ब्रह्मानंद के मेडिकल स्टोर से जब मास्क लेने की बात पूछी तो स्टॉक नहीं होने का हवाला देते हुए कर्मी ने कहा कि साकची से जाकर ले लो। हमारे यहां नहीं है। वहीं बिष्टुपुर स्थित टीएमएच के बाहर के मेडिकल स्टोर में मौजूद कर्मी ने कहा कि हमारे यहां स्टॉक नहीं है आप साकची या फिर कहीं और से मास्क-सेनेटाइजर की खरीदारी करें।
साबुन और पानी से अच्छे से धोएं हाथ: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने कहा- किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें वहीं साफ सफाई पर ध्यान दें। समय-समय पर साबुन-पानी से अच्छी तरह से हाथ धोएं, वहीं हाथों को चेहरे पर टच करने से बचें। यदि केरल व अन्य राज्य जहां कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं, वहां से कोई आता है व वो बीमार है तो उनके परिजन खास सावधानी बरतें।
कई लोग घरों में राशन का स्टॉक रखने की दे रहे सलाह
बाजार में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर डर इतना ज्यादा है कि अफवाह उड़ रही है। लोग करीबी को राशन का स्टॉक करने की सलाह दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर यह भी कह रहे हैं कि मास्क व सेनिटाइजर की ब्लैक में बिक्री हो रही है। वहीं जहां इसकी बिक्री हो भी रही है वहां पर एमआरपी पर लोगों को यह बेचा जा रहा है। जरूरी है कि प्रशासन खुद जांच करें।
टीएमएच के बाहर का मेडिकल स्टोर।
कोरोना का डर| बड़े अस्पतालों के मेडिकल स्टोर में मौजूद कर्मी साकची या फिर अन्य स्थानों से मास्क-सेनिटाइजर खरीदने की कह रहे बात