पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परसुडीह : बिरयानी दुकान में काम करते नाबालिग को किया रेस्क्यू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | परसुडीह थाना अंतर्गत चतुर्वेदी भवन के पास स्थित एक बिरयानी दुकान में काम करने वाले नाबालिग को सीडब्ल्यूसी की टीम ने परसुडीह पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू किया। इस दौरान लेबर अॉफिसर संदीप कुमार भी मौजूद थे। नाबालिग को रेस्क्यू कर बाल सुधार गृह में रखा गया है। टीम ने दुकानदार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। सीडब्ल्यूसी के सदस्य अालोक भास्कर ने बताया कि पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाबालिग से काम कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी के सदस्य पवन कुमार भी मौजूद थे। नाबालिग गिरिडीह का रहने वाला है।
खबरें और भी हैं...