परसुडीह : अापसी विवाद में तोड़फोड़ और छेड़खानी, अारोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर | परसुडीह थाना के मकदमपुर मुंशी मोहल्ला निवासी मुकेश प्रसाद के घर में घुसकर पड़ोसी अाकाश श्रीवास्तव ने तोड़फोड़ की। अाकाश ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की। मुकेश प्रसाद के घर के बाहर रखी गाड़ी काे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना गुरुवार रात की है। मुकेश प्रसाद ने अाकाश श्रीवास्तव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार रात काे ही अारोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच पूर्व से विवाद है।