पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटमदा : 393 आवेदन ग्रामीणों ने किए जमा, 21 का हुअा अॉन द स्पॉट समाधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोटका : कालिकापुर में 26 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

पोटका| पोटका प्रखंड के कालिकापुर पंचायत में बुधवार को ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए। 26 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। 2 मरीज को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।

पोटका में समस्याओं को सुनते अधिकारी।

पटमदा| पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत भवन परिसर में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों के कुल 393 समस्याओं के आवेदन अाए। तत्काल 21 मामलें का समाधान ऑन द स्पॉट कर दिया गया। बचे 382 मामलों का समाधान प्रक्रिया के तहत अगले शिविर तक करने का आश्वासन दिया गया। शिविर में पशुपालन विभाग में 46, आपूर्ति विभाग में 19, अंचल कार्यालय में 12, बाल विकास में 3, कृषि विभाग में 1, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में 46, सामाजिक सुरक्षा विभाग में 98, विद्युत विभाग में 4, प्रधानमंत्री आवास योजना में 129, कल्याण विभाग में 13, आधार कार्ड में 10, मनरेगा में 13 अावेदन ग्रामीणों ने जमा किए। शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी पूरी की गई।पशुपालकों को पशुओं में होने वाले बीमारियों के बारे में बताया गया। मौके पर बीडीओ शंकराचार्य सामद, मुखिया संध्या रानी माहली, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, पशु चिकित्सक डॉ पूर्णिमा महतो, पंचायत सचिव प्रदीप महतो आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...