पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटमदा : बारूबेड़ा की युवती ने प्रेमी के साथ शादी तय नहीं होनेे पर लगाई फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कमलपुर थाना क्षेत्र के बारूबेड़ा गांव की पिंकी मुदि ( 18 ) नामक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिंकी मुदि मंगलवार रात घर से करीब एक किमी दूर बारूबेड़ा स्कूल के पीछे अर्जुन पेड़ पर कपड़ा के सहारे फांसी लगाई। बुधवार के सुबह ग्रामीणों के सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लाश को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता वैद्यनाथ मुदी ने युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय की थी। जबकी युवति गांव के धनंजय मुदि नामक युवक से प्यार करती थी। लड़की के परिजनों ने मंगलवार को प्रेमी धनंजय मुदि के घर में पिंकी मुदी को देखा था। परिजनों ने उसे वहां से घर चलने का कहा, पर वह नहीं गई। जिसके बाद उसकी लाश बरामद की गई। इस सबंध में बैद्यनाथ मुदि ने प्रेमी धनंजय मुदि के खिलाफ मारकर टांग देने का आरोप लगाया है तथा कमानपुर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

युवती के पिता ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, कमलपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

चांडिल : अनियंत्रित हाइवा 50 मीटर खाई में गिरी, दो घायल

दुर्घटना ग्रस्त हाइवा।

चांडिल| चौका थाना क्षेत्र के चौका- कांड्रा मार्ग स्थित खूंटी घाटी में मंगलवार देर रात कांड्रा से चौका की ओर तेज गति से जा रही हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इसमें चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को इलाज के िलए अस्पताल भेजा।
खबरें और भी हैं...