पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटमदा : वनकर्मियों ने तोड़ा घर, बोड़ाम थाना में वन विभाग के खिलाफ लिखित शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुईयानी टोला झिझिरगोड़ा निवासी गुरुचरण मुर्मू ने शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर तोड़ने की शिकायत बीडीओ राकेश कुमार गोप, सीओ रंजीत लोहरा व थाना प्रभारी काजल कुमार दुबे से की है। बोड़ाम थाना प्रभारी काजल कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दिया गया है। शिकायत में गुरुचरण मुर्मू ने कहा - खाता संख्या 590, प्लॉट संख्या 2449 व रखवा 1 एकड़ 60 डिसमिल जमीन पर कच्चा मकान बनाकर मैं परिवार एवं बच्चों के साथ रह रहा था। 11 मार्च को वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर मेरा मकान को तोड़ दिया है। घर में रखें कपड़ा, चावल एवं जरूरी समानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। वर्तमान में मेरे पास न तो रहने का घर है और न ही खाने का चावल। उक्त जमीन बोड़ाम अंचल के अमीन ने नामी कर मुझे उपलब्ध कराया था। इस सगंध में मैंने सभी कागजी कार्य अंचल कार्यालय में पूरा कर किया। उसके बाद सरकार की तरफ से उक्त जमीन को मेरे नाम आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन की छायाप्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी भेज दिया गया है। बनपाल पूर्वी देवगम ने बताया कि गुरुचरण मुर्मू को घर खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन समय सीमा के अंदर घर खाली नहीं किया गया, जिसके बाद डीएफओ की निर्देश पर कार्रवाई की गई। वन विभाग के जमीन को अतिक्रमण कर घर बनाया था।

वन विभाग द्वारा तोड़ा गया घर।
खबरें और भी हैं...