पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटमदा : पारा िशक्षकों ने हाथीखेदा मंदिर में की पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्य।

पटमदा| एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से रविवार को बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर बली चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। पारा शिक्षकों ने रघुवर दास सरकार को चुनाव में हारने के लिए मंदिर में मन्नतें मांगी थी, जो पूरी हुई। जिसके बाद पारा िशक्षकों ने बली चढ़ाई। हेमंत सरकार जल्द पारा िशक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करें इसके लिए शिक्षकों ने फिर से मत्था टेककर मन्नत मांगी। प्रदेश सदस्य ऋषिकेश पाठक ने कहा - हमें आशा और विश्वास है कि हेमंत सोरेन सरकार हमारी मांगे पूरी करेंगे। मौके पर बेलाम अहमद, लखन लाल महतो, सन्नी कुमार, मुकेश शर्मा, कुणाल दास, जामिनीकांत महतो, प्रकाश महतो, ललित हांसदा, हिमांशु महतो, मृत्युंजय गोप, जगबंधु महतो अादि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...