पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पायनियर क्रिकेट क्लब दस विकेट से जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशऩ के तत्ववाधान में चल रहे जमशेदपुर ए डिवीजन लीग में शनिवार को पायनियर क्रिकेट क्लब ने दस विकेट से जीत दर्ज की। काॅलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स एकादश की टीम 20.3 अोवर में 57 रन बनाकर आउट हो गई।

ऋषभ राज ने तीन चौके की मदद से 25 गेंदों पर 22 रन जोड़े। पायनियर क्रिकेट क्लब की अोर से विशाल सिंह ने 17 रन देकर पांच विकेट लिए।

जसकरन ने दो खिलाड़ियों को आउट लक्ष्य किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब ने 7.3 अोवर में बिना कोई विकेट खोए 61 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विशाल सिंह ने पांच चौके अौर एक छक्का की मदद से 27 गेंदों पर 34 रन अौर प्रतीक भगत ने चार चौके अौर एक छक्का की मदद से 18 गेंदों पर 27 रन बनाए। मैच का संचालन संजय कुमार मिश्रा अौर राजीव कुमार ने किया। दीप पाल चौधरी स्कोरर थे। मैच में िवशाल का खेल देखने के लायक था।

खबरें और भी हैं...