चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन,छात्रों को मिली नौकरी
चांडिल| चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को हियर प्रो कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरज प्रियदर्शी ने बताया कि चांडिल पॉलिटेक्निक अपने 100 फीसद स्टूडेंट को प्लेसमेंट देने के लिए वचनबद्ध है। कंपनी के एचअार पंकज सिंह ने बताया कि चांडिल पॉलिटेक्निक आधुनिक तकनीक पर काम कर रहा है। मौके पर संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रभाकर मोदक, मृत्युंजय बनर्जी आदि उपस्थित थे।