द मिलानी बिष्टुपुर में आज और कल काव्य पाठ-रवींद्र संगीत प्रतियोगिता
जमशेदपुर } द मिलानी बिष्टुपुर की वार्षिक प्रतियोगिता 14 व 15 मार्च काे हाेगी। पहले दिन 14 मार्च की दोपहर तीन बजे से काव्य पाठ प्रतियोगिता व शाम पांच बजे से रवींद्र संगीत प्रतियोगिता होगी। वहीं, 15 मार्च की सुबह 11 बजे सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता, नजरूल गीत प्रतियोगिता हाेगी। दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक बांग्ला आधुनिक गीत प्रतियोगिता हाेगा। प्रतियोगिता में ग्रुप ए (16 से अधिक), बी (12 से 16 वर्ष), सी (8 से 12 वर्ष), डी (5 से 8 वर्ष) में प्रतिभागी शामिल हाे सकते हैं। यह जानकारी महासचिव राजू दत्ता ने दी।