पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा सूमो से 48 पेटी अवैध शराब ले जा रहे दो कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दोनों कारोबारी। - Dainik Bhaskar
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार दोनों कारोबारी।
  • चाईबासा से मनोहरपुर शराब ले जाने के दौरान गोलमुंडा के पास पुलिस ने पकड़ा, अन्य तीन कारोबारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज

चाईबासा. सोनुआ पुलिस ने शनिवार को 48 पेटी अवैध शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की खेप टाटा सूमो के जरिए चाईबासा से मनोहरपुर ले जाने के दौरान सोनुआ पुलिस ने गोलमुंडा के पास दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में सोनुआ थाना में गिरफ्तार हुए दो लोगों के साथ अन्य तीन कारोबारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पोड़ाहाट चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी है। 


सोनुआ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, अवैध शराब कारोबारी जमशेदपुर से अपना कारोबार चलाते हैं। इस मामले में सोनुआ पुलिस के छापेमारी दल में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक जेवियर लकड़ा, परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार राणा और सशस्त्र बल शामिल थे। 

गुप्त सूचना के आधार पर चलाये अभियान में मिली सफलता
पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब कारोबारी चाईबासा से मनोहरपुर अवैध शराब की खेप ले कर जा रहे हैं। जिसके आधार पर सोनुआ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी गोलमुंडा के पास से गुजर रही थी तो उन्हें देखकर एक टाटा सूमो के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा कर भागने लगा। इसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने त्वरित कार्रवाई कर गाड़ी के साथ डाईवर और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया। गाड़ी को चेक करने पर उसमें लोड 48 पेटी शराब बरामद की गई। 

गिरफ्तार दो लोगों समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
सोनुआ थाना पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार चाईबासा धोबीतोला निवासी राजेश प्रजापति और जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के मासाबिला गांव निवासी बिरसा लागुरी के अलावा जमशेदपुर टेल्को निवासी बद्दू साहनी, सोनू सरदार और उदय कुमार तिवारी के खिलाफ सोनुआ थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...