पुलिस ने नकली पिस्टल के साथ आरोपी युवक को पकड़ा
कदमा उलियान गोस्वामी पथ स्थित पुष्पांजलि अखाड़ा में दोस्तों के आपसी विवाद में होली के रोज पिस्टल चमकी। घटना का विडियो वायरल होने पर कदमा थानेदार राजीव कुमार सिंह ने बुधवार को पिस्टल चमकाने वाले युवक स्टीफन फ्रांसिस को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर लाइटर पिस्टल बरामद की है। थानेदार राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूरज नाम का युवक उसे अखाड़ा में घुसने नहीं देना चाहता है। इसी विवाद पर होली के दिन उसके साथ मारपीट हुई थी। चमकाने के लिए उसने लाइटर पिस्टल निकाली। थानेदार ने बताया कि मामला लाइटर पिस्टल का है। इस वजह से उससे पूछताछ की जा रही है। मामले मंे किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। इधर, स्टीफन ने थानेदार को बताया कि उसकी सूरज के साथ पुरानी दुश्मनी है, जिसे लेकर सूरज उसके काम में बाधा डालता है। फिलहाल स्टीफन को पुलिस थाना में रखकर पूछताछ कर रही है।
इधर, कदमा थाना अंतर्गत उलियान निर्मल स्टेडियम के पास मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दाैरान पीसीअार की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके कारण बड़ी घटना टल गई। पुलिस को देखकर सभी मौके से भाग निकले। मारपीट में भालूबासा निवासी उमेश चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आरोपी युवक।
बरामद नकली पिस्टल।