पोटका : 20000 से ज्यादा बिजली बिल बकाया रखने वालों का कनेक्शन कटेगा
पोटका| झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल बकाएदारों का कनेक्शन काटने का अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया। विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत राज एवं कनीय अभियंता शंकर सावैया के नेतृत्व में शुक्रवार को पोटका, जादूगोड़ा व हाता क्षेत्र में 80 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया।पहले चरण में 20 हजार से ज्यादा बिल रखने वाले घरेलू कनेक्शन का बिजली काटा गया। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि 5 हजार से ज्यादा बकाया होने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा। जादूगोड़ा, पोटका व हाता क्षेत्र में लगभग 1000 उपभोक्ताओं के बिजली बिल 5 हजार है। जल्द बिजली बिल जमा करने की अपील विभाग के अधिकारियों ने की है।