पोटका : माघ बुरू पूजा कल , तैयारियां पूरी
पोटका|आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी की ओर से पोटका प्रखंड के जुड़ी दरबार टांड़ी स्थित माघ-बुरू जाहेरथान में माघ-बुरू पूजा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया - सुबह को माघ-बुरू पूजा होगी, जिसके पश्चात दोपहर को खेलकूद एवं शाम को नाया दारोम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का अायोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेेंगे।