पोटका : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, अब शादी से मुकरा
कोवाली थाना की एक बस्ती की 22 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने अाया है। युवती ने बस्ती के ही अमजद खान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का अारोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने 25 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक अारोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया है। युवती मामले की शिकायत लेकर शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और अारोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार एसएसपी अनूप बिरथरे से लगाई। युवती ने बताया कि अमजद पिछले पांच साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। अब वह शादी की बात करने पर इनकार कर देता है। अमजद ने साकची के एक होटल में भी उसका यौन शोषण किया। उसने मुझे स्नातक की परीक्षा भी नहीं देने दी। इधर, मामले की जानकारी उसके परिजनों को हो गई। परिजन जब शादी की बात करने अमजद के घर गए तो उसके परिवार वालों द्वारा कहा गया कि अमजद की सगाई हो गई है। कोवाली थानेदार प्रभारी शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसएसपी से मिलने पहुंची पीड़िता।
शर्मनाक : पीड़िता ने एसएसपी मिलकर से लगाई न्याय की गुहार
आरोपी युवक