पावर कट... मून सिटी और सुंदर गार्डेन में 5.30 घंटे बिजली बंद
जमशेदपुर | मानगाे डिमना राेड स्थित मून सिटी अाैर सुंदर गार्डेन में गुरुवार काे 5.30 घंटे तक बिजली अापूर्ति बंद रही। मानगाे सब स्टेशन से जड़े डिमना एक में 11 केवी फीडर का कंडक्टर बदलने का काम हुअा। ठेका कंपनी वाेल्टास ने काम किया अाैर शाम चार बजे के बाद प्रभावित क्षेत्राें में बिजली अापूर्ति शुरू हुई। बिजली विभाग ने गुरुवार की सुबह 11.30 से शाम चार बजे तक बिजली अापूर्ति सब स्टेशन से बंद कर दी थी। कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने कहा कि दाेपहर में बारिश हाेने से काम में परेशानी हुई, कुछ देर के लिए काम काे राेकना पड़ा, लेकिन बारिश रुकने के बाद फिर से काम पूरा किया गया।