पावर कट... 30 मार्च के पहले बकाया बिल का करें भुगतान
रेलवे... राजगांगपुर स्टेशन में नहीं रुकी पटना-बिलासपुर एक्स., सस्पेंड
जमशेदपुर | राजगांगपुर स्टेशन पर पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस के नहीं रुकने से यात्रियों ने हंगामा कर दिया। घटना सात मार्च की है। उक्त ट्रेन स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर नहीं रुककर थोड़ा आगे बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के वरीय अधिकारियों ने एक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद रेलवे द्वारा एक जांच कमेटी गठित की गई है और रिपोर्ट आने के बाद अन्य पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
यूटिलिटी न्यूज
जमशेदपुर | बिजली विभाग ने मार्च में राजस्व वसूली काे लेकर सरकारी विभाग काे फिर नाेटिस भेजा है। करनडीह स्थित बिजली विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय ने इससे पूर्व एक बार पहले भी बकाया बिल भुगतान काे लेकर नाेटिस दिया था। कार्यपालक अभियंता पीके विश्वकर्मा ने बताया कि 30 मार्च के पूर्व सरकारी विभागाें काे बिजली बिल भुगतान करने का नाेटिस दिया गया है, लेकिन अभी तक एक भी विभाग ने बिल जमा नहीं किया। एेसे में एक बार फिर से उनके कार्यालय से विभागाें काे बकाया जमा करने के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि निजी बकाया बिल रखने वाले उपभाेक्ता कलेक्शन सेंटर अाैर एटीपी सेंटर में बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन जाे बकाया बिल जमा नहीं करेंगे, एेसे पांच से 10 हजार बकाया बिल रखने वाले उपभाेक्ताअाें का कनेक्शन काटा जाएगा।