पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामनवमी की तैयारी : दो अप्रैल को रामनवमी, तीन को निकलेगा अखाड़ा अौर जुलूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदित्यपुर| सरायकेला जिला केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति रामनवमी और अखाड़ा अायोजन को लेकर रविवार को बैठक किया। बैठक में 2 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाने और 3 अप्रैल को जुलूस के साथ अखाड़ा निकालने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह सरदार ने की। संचालन केंद्रीय महासचिव श्रीराम ठाकुर ने की। अखाड़ा को लेकर प्रदर्शन कार्यक्रम फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा। केंद्रीय महासचिव श्रीराम ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रामनवमी अखाड़ा संपन्न होने के बाद विगत 2 वर्षों से पुरस्कार और सम्मान समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है, जिससे अखाड़ा समिति के सदस्य और लाइसेंसियों में भारी नाराजगी है। बैठक में आदित्यपुर, आर आई टी और गम्हरिया क्षेत्र के अखाड़ा समिति के लाइसेंसी और अध्यक्ष शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...