पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला सशक्तीकरण व लायंस क्लब की मजबूती प्रदान करनी प्राथमिकता: विवेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला सशक्तिकरण और लायंस क्लब की मजबूती प्रदान करनी पहली प्राथमिकता है। झारखंड लायंस ने जिस उम्मीद अौर विश्वास के साथ क्लब की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उक्त बातें सीए सह लायंस क्लब झारखंड के डिस्ट्रिक उप गवर्नर विवेक चौधरी ने सोमवार को साकची स्थित एक होटल में लायंस क्लब अॉफ जमशेदपुर सेनेटरी की ओर से अायोजित अभिनंदन समारोह काे संबाेधित रहे थे। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब में एक कार्यकर्ता के रूप में सेवा करनी शुरू की थी। लेकिन, क्लब के सदस्यों के सहयोग से अाज क्लब को इस मुकाम पर पहुंचाने का काम किया। नए चेयर पर्सन रोहित अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों ने क्लब के माध्यम से समाज अौर समाज के कमजोर लोगों को सेवा करने का एक अच्छा मौका दिया है। उस पर खड़ा उतरने का काम करेंगे। माैके पर क्लब के सदस्यों ने नवनिर्वाचित झारखंड के उप डिस्ट्रिक गवर्नर विवेक चौधरी, जमशेदपुर के जोन चेयर पर्सन रोहित अग्रवाल अौर रिजन चेयर पर्सन प्रन्नति दास को फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। माैके पर नवनीत चौधरी, नेहा चौधरी, महेेश भौका, अभिषेक अग्रवाल, सपना भौका, सुमित मुनका, अालोक केवालका अादि मौजूद थे।

कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी।

समारोह
खबरें और भी हैं...