अारक्षित सीटाें पर नामांकन के बदले निजी स्कूलाें काे ~5 कराेड़ मिलेगी फीस
शहर के निजी स्कूलाें में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत आरक्षित 25 प्रतिशत सीट पर जिन बच्चाें का नामांकन हुअा उनके फीस भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 मार्च तक सभी स्कूलाें काे राशि दे देनी है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय स्थित अारटीई सेल की अाेर से इसके लिए स्कूलवार नामांकन की रिपाेर्ट तैयार की जा रही है।
इसके बाद राशि का भुगतान शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार तीन सत्र के फीस का भुगतान बाकी है। इसमें सत्र 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में हुए नामांकन के मद में फीस का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए कुल 5 कराेड़ रुपए विभाग की अाेर से सरकार से मांगा गया है। संबंधित राशि जल्द ही विभाग काे मिल जाएगी। इसके लिए सेल की अाेर से सभी स्कूलाें से नामांकन का ब्योरा उपलब्ध कराने काे कहा गया है। राशि सीधे स्कूलाें के खाते में भेजी जाएगी। मालूम हाे कि अारक्षित सीटाें पर नामांकन के बदले सरकार प्रति छात्र 425 रुपए का भुगतान करती है।
नामांकन के लिए अाए 1600 से अधिक अावेदन
अारटीई के तहत अारक्षित सीटों पर नामांकन के लिए इस बार 1600 से अधिक अावेदन अारटीई सेल काे प्राप्त हुअा है। इसके स्क्रूटनी की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर नामांकन के लिए अावेदन फॉर्म स्कूलाें काे भेज रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार सबसे अधिक अावेदन नामांकन के लिए विभाग काे मिला है। मालूम हाे कि निजी स्कूलाें में अारक्षित श्रेणी की करीब 2200 सीटें हैं।