पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वदेशी मेला के लिए प्रचार वाहन रवाना, शहर भर में करेगी प्रचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर } भारतीय विपणन विकास केंद्र की ओर से 15 मार्च से 22 मार्च तक गोपाल मैदान में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को प्रचार वाहन (स्वदेशी रथ) को भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, मेला संयोजक अशोक गोयल, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अमित कुमार मिश्रा ने बिष्टुपुर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सीबीएमडी और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी मेला लोगों में स्वदेशी के प्रति समर्पण के लिए एक अच्छा माध्यम है।

इससे घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हस्त कारीगर, छोटे गृह उद्योगों, स्वदेशी उत्पादों को एक अच्छा और सशक्त बाजार उपलब्ध होगा। माैके पर राजकुमार साह, अभिषेक बजाज, देवनाथ लोहार, संतोष साहू, सुजय कुमार, मुकेश कुमार, घनश्याम दास, देव कुमार, देवी प्रसाद देवहरी अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...