मानगो के वारिस व इस्लाम कॉलोनी को जोड़ने वाले पुल की रेलिंग टूटी
बरसात के समय में पानी के तेज बहाव में रेलिंग बहने से हादसे की आशंका
मानगो के वारिस कॉलोनी और इस्लाम कॉलोनी कपाली को जोड़ने वाले पुल की स्थिति जर्जर है। बता दें कि पुल के दोनों ही छोर पर रेलिंग नहीं होने के कारण हर वक्त हादसे का डर लगा रहता है। इस कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी मो. अब्बास, मो. अफरोज और हाजी मो. समशुद्दीन ने कहा कि इस पुल पर हर वक्त काफी आवाजाही होती है। वहीं यह पुल करीब 30 वर्षों से भी पुराना है।
बता दें कि यहां पर नेता सुबोध कांत सहाय के ड्राइवर भी हादसे का शिकार हो गए थे। वहीं उन्हें काफी चोट आई थी और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। बता दें कि यहां पर हर वक्त काफी आवाजाही होती है। वहीं ज्यादातर हादसे रात के समय होते हैं। क्योंकि इस सड़क के आसपास कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं है एेसे में लोगों को हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है।
बरसात के समय में पानी के तेज बहाव में बहा रेलिंग
स्थानीय निवासी ने कहा कि हर साल बरसात के समय में नाली का जल स्तर काफी बढ़ जाता है। वहीं जब पानी का बहाव ज्यादा होता है तो पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। उसी समय लोहे की रेलिंग भी पानी के तेज बहाव में बह गई। इससे अब हादसे की आशंका काफी बढ़ गई है। वहीं लोगों ने कहा कि नाले की कभी सफाई भी नहीं होती यहां गंदगी का आलम है जिससे भी दिक्कत हो रही है।
अपने कार्यकाल के दौरान रेलिंग के लिए मैंने भेजा था प्रस्ताव: दीपक
 कपाली में मैं जब मैं जब चार्ज में था तो मुझे इसकी जानकारी थी। रेलिंग निर्माण के लिए मैंने प्रस्ताव विभाग को भेजा था। लेकिन जबतक कुछ जवाब आता तब तक मेरा ट्रांसफर हो गया।
 दीपक सहाय, विशेष पदाधिकारी, नगर निगम, मानगो
हम विभाग को भेजेंगे प्रस्ताव, फंड आने पर कराएंगे निर्माण : राजेंद्र
 इसकी जानकारी हमें नहीं थी, अब जाकर जानकारी हुई है। वहीं पुल के दोनों छोर पर जांच कर रेलिंग बनाने के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। फंड आने पर निर्माण कराया जाएगा।
 राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, कपाली नगर पर्षद
मानगो नगर निगम और कपाली नगर पर्षद के बीच में पड़ता है यह पुल
स्थानीय निवासी ने कहा कि जहां यह पुल है वो कपाली नगर पर्षद और मानगो नगर निगम क्षेत्र के बीच का हिस्सा है। यही कारण है कि अबतक इसके निर्माण को लेकर अधिकारियों ने भी पहल नहीं की, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
पुल के टूटे रेलिंग को दिखाते लोग।
लोगों ने कहा- सुबोध कांत सहाय का ड्राइवर गाड़ी के साथ इसी पुल के नीचे गिर हुआ था चोटिल
वाहनों से हमेशा पुल रहता है व्यस्त, लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय में होते हैं ज्यादातर हादसे
कपाली नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा- रेलिंग बनाने के लिए भेजेंगे प्रस्ताव, फंड आने पर होगा निर्माण