पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे... मार्च के वेतन के साथ मिलने वाले भत्ताें पर लगी रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | चक्रधरपुर मंडल के सभी रेलकर्मियों का मार्च महीने में वेतन के साथ मिलने वाले ओवरटाइम, यात्रा, रात्रि ड्यूटी, सिटीजी एवं किलोमीटर भत्ता को रेलवे ने रोक दिया है। इसके बाद से रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों में हड़कंप मच गया है। इसको लेकर मेंस कांग्रेस सहित मेंस यूनियन ने भी विरोध जताया है। इस मामले में मेंस कांग्रेस के शशि मिश्रा ने मंडल के वरीय कार्मिक अधिकारी एके महापात्रा से मुलाकात कर विरोध किया है और कहा कि जिन मद में फंड उपलब्ध है उस मद का भुगतान रोकना गलत है। इससे कर्मचारियों का बकाया बढ़ता जाएगा। चक्रधरपुर मंडल की अाेर से जारी इस आदेश के बाद रेलकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही कर्मियों में काफी रोष है।
खबरें और भी हैं...