रेलवे : स्टेशन के स्टॉल पर गंदगी देख भड़के डीसीएम, लगाई फटकार
चक्रधरपुर मंडल के डीसीएम विजय यादव द्वारा सोमवार को टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वे प्लेटफाॅर्म संख्या 3 व 4 पर स्थित सोपान स्टॉल में गंदगी देख भड़क गए और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने वाणिज्य विभाग व खानपान निरीक्षक काे उक्त स्टॉल के पास बुलाया और निर्देश दिया कि लगातार सभी स्टाॅलाें का निरीक्षण कर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। दूसरी ओर स्टेशन पर बन रहे रिटायरिंग रूम का सामान बाहर गिरा देखकर उसे अविलंब अंदर करने का निर्देश दिया।