पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय विद्यालय के पीछे संजयनगर के 66 घरों को खाली कराने की रेलवे ने माइक से की घाेषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाटानगर केंद्रीय विद्यालय के पीछे पिछले 40 वर्षों से बसी संजयनगर बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे द्वारा एक बार फिर बुधवार की शाम माइक द्वारा अपने-अपने घरों को खाली करने की घाेषणा की गई। इस दौरान रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और आरपीएफ द्वारा पेट्रोलिंग भी की गई। इस बस्ती में लगभग 66 घर रेलवे की जमीन पर पिछले 40 वर्षों से बसे हैं। रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने के लिए बस्ती वासियों ने कुछ दिनों पूर्व सांसद विद्युतवरण महतो से मुलाकात की थी।

सांसद ने आश्वासन दिया था कि वे रेलवे के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे। इधर, बस्तीवासियों ने कुछ दिनों पूर्व चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम से भी मुलाकात कर अभियान पर रोक लगाने की मांग की थी। अब तक बात नहीं बनने पर टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने माइक द्वारा अतिक्रमण हटाने की घोषणा की है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इधर, बस्तीवासियों का कहना है कि अभी उन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण वे लोग घर खाली नहीं कर सकते हैं। बस्तीबासी एक बार फिर बहुत ही जल्द सांसद और डीसी से मुलाकात करेंगे।

बस्तीवासियों ने कहा- अभी उन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वे घर खाली नहीं कर सकते, डीसी के पास रखेंगे बात

खबरें और भी हैं...