पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामेश्वर उरांव ने कहा- हारने के डर से चुनाव न लड़ें ये कैसा तर्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{सरयू राय से की अपील कांग्रेस काे ही दें वाेट

{कांग्रेस की ओर से हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर का नामांकन वापसी से इंकार किया है। सरयू राय के इस बात पर कि वे कांग्रेस से नामांकन वापस लेने का आग्रह करेंगे, रामेश्वर उरांव ने कहा कि हारने के डर से चुनाव न लड़ें ये कैसा तर्क है। सरयू राय से ही मेरी अपील है कि वे कांग्रेस के प्रत्याशी काे वाेट दें। कहा कि राय का यह कहना कि कांग्रेस प्रत्याशी की हार हाे जाएगी अाैर कांग्रेस उम्मीदवार रहने से हाॅर्स ट्रेडिंग काे बढ़ावा मिलेगा, तो क्या चुनाव हारने के डर से किसी काे चुनाव ही नहीं लड़ना चाहिए। कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव लड़ने से ही हाॅर्स ट्रेडिंग की संभावना नहीं हाेगी क्याेंेकि कांग्रेस के सभी विधायक इंटेक्ट रहेंगे। अगर उम्मीदवार नहीं हाेगा ताे वे फ्री हाे जाएंगे। कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार काे सीधे ताैर पर झामुमाे के दाे, कांग्रेस के 18, एनसीपी अाैर राजद के एक-एक विधायक का सीधा समर्थन है। कांग्रेस ने जमीनी कार्यकर्ता काे माैका दिया है किसी धनकुबेर काे नहीं। इसलिए कांग्रेस की अाेर से हाॅर्स ट्रेडिंग की दूर -दूर तक संभावना नहीं है।

अमित यादव ने कहा... अभी वोट देने का फैसला नहीं किया


राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश का प्रस्तावक बनने के बाद निर्दलीय विधायक अमित यादव ने कहा है कि अभी उन्होंने वोट देने का फैसला नहीं किया है। यह पूछने पर कि अापने तो भाजपा प्रत्याशी का प्रस्ताव बन चुके हैं, अमित यादव ने कहा कि अभी वोट तो नहीं दिया है। उन्होंने यह जरूर कहा कि वह भाजपा परिवार के ही सदस्य रहे हैं। लेकिन भाजपा ने अपने परिवार से उन्हें कैसे और क्यों बाहर कर दिया, यह सोचने का विषय है। समय अाने पर सब कुछ स्पष्ट कर देंगे।

कांग्रेस के कारण खरीद-फरोख्त की आशंका : सरयू

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि वे कांग्रेस के नेताओं से आग्रह करेंगे कि उनके राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर अपना नामांकन वापस ले लें। ऐसा नहीं हुआ तो फिर वे अपने समर्थकों के सुझावों पर अमल करेंगे। सरयू राय ने कहा कि बगैर कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव मैदान में बने रहने के बाद खरीद-फरोख्त की आशंका बढ़ेगी। शनिवार को दैनिक भास्कर से बात करते हुए सरयू राय ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी जा रहे हैं। वहां पर वे अपने समर्थकों के साथ राज्यसभा चुनाव के बारे में बैठक कर उनसे राय मांगेंगे। उनके जो सुझाव आएंगे, उसका सम्मान करेंगे।

अमित यादव समेत कई निर्दलीय विधायक देंगे भाजपा को वोट : दीनदयाल बर्णवाल

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने शनिवार को दावा किया कि आजसू के दोनों विधायक, बरकट्ठा विधायक अमित यादव समेत कई निर्दलीय विधायक भाजपा को वोट देंगे। बर्णवाल ने कहा कि अमित यादव पार्टी प्रत्याशी दीपक प्रकाश के प्रस्तावक बने हैं, ऐसे में यह स्पष्ट है कि वे हमारे साथ हैं। इनके अलावा अन्य कई निर्दलीय विधायक भी पार्टी के संपर्क में हैं, जो भाजपा को वोट देंगे।

हेमंत ने शिबू को भी निर्विरोध जिताने की बजाय चुनाव में फंसा दिया : शाहनवाज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यूपीए को घेरा

उरांव बोले... कांग्रेस ने जमीनी कार्यकर्ता काे माैका दिया है धनकुबेर काे नहीं

ये है पॉलिटिक्स...रास चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन वापसी से इंकार

मीडिया से बात करते शाहनवाज।

रांची | भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिताजी शिबू सोरेन को भी निर्विरोध नहीं जीतने दिया। उन्हें भी चुनाव में फंसा दिया। उपयुक्त आंकड़े नहीं होने के बाद भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। शाहनवाज ने दावा किया कि भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश की जीत तय है। शाहनवाज ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को हिंदू से अच्छा दोस्त, भारत से अच्छा देश और मोदी से अच्छा नेता नहीं मिलेगा। सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, नागरिकता लेने वाला नहीं। इस तथ्य को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी सदन में स्वीकार किया है। योगेंद्र यादव ने भी डिबेट में इसे माना है। ऐसे में किसी भी भारतीय मुसलमान को इससे डरने की जरूरत नहीं। वे यहीं के हैं और यही रहेंगे। परंतु बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं। उन्हें वापस जाना होगा और भारत में पुन: आने के लिए वैध कागजात के जरिए प्रवेश करना होगा। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाहनवाज हुसैन मीडिया से बात कर रहे थे। शाहनवाज ने कहा कि अब तो कांग्रेस के युवा नेताओं को भी राहुल गांधी पर विश्वास नहीं रहा। कांग्रेसियों को यह समझ में आ गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में न तो उनका और न ही देश का भला होने वाला है। कांग्रेस की दुर्दशा के लिए खुद पार्टी और राहुल गांधी जिम्मेवार हैं।
खबरें और भी हैं...