पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर्षदीप को झारखंड पुलिस के रामकुमार ने दी फुटबाॅल किट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर }प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल के कक्षा छठी कक्षा छात्र हर्षदीप का बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं नेशनल रेफरी झारखंड पुलिस के जमशेदपुर में पदस्थापित राम कुमार उपाध्याय ने फुटबॉल की किट देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर इंटरनेशनल एथलीट सरोज लकड़ा और एथलेटिक कोच संजीव कुमार के साथ-साथ कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। राम कुमार ने बताया कि हर्षदीप में विलक्षण प्रतिभा दिखाई पड़ी और गेंद के साथ उसके कारनामे ने विशेष रूप से प्रभावित किया। इसके बाद से ही उन्होंने हर्षदीप को फुटबॉल किट देने का निर्णय लिया। हर्षदीप ने बातचीत के दौरान कहा कि वह गोवा के खिलाड़ी कोरो का फैन है। उसने कहा कि वह मिडफील्डर पोजीशन पर खेलना पसंद करता है। हर्षदीप ने बताया कि फुटबॉल को लेकर वह गंभीर है। वह बेहतर ट्रेनिंग लेकर वह न केवल राज्य बल्कि देश का नाम भी रोशन करना चाहता है।
खबरें और भी हैं...