बीआईटी मेसरा में इंटर कॉलेज म्यूजिक कंपीटिशन नाद 13 से, प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन जारी
naad- 2020
इवेंट में अंताक्षरी भी
फ्लैगशिप इवेंट में मंद्र मेहम: बैटल ऑफ बैंड होगा। फाॅर्मल प्रतियोगिता में रागेश्री-शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता, धुन- इंस्ट्रूमेंटल कंपीटिशन, अलंकार- इस्टर्न म्यूजिक कंपीटिशन, यूफोनी- वेस्टर्न म्यूजिक कंपीटिशन, माटी- रीजनल म्यूजिक कंपीटिशन शामिल हैं। वहीं इन्फॉर्मल इवेंट में कैरीओके व अंताक्षरी शामिल हैं। प्रतिभागियों के बीच पारंपरिक अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा। इसे रोमांचक बनाने के लिए परंपरागत नियमों के अलावा कई फेरबदल भी किए जाएंगे। वहीं कैरीओके में गाने की चाह रखने वाले प्रतिभागी बेझिझक अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।
माटी में रीजनल और यूफोनी में वेस्टर्न म्यूजिक कंपीटिशन
निषाद-सुरों का ग्रैंड फिनाले...निषाद में सुरों का ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें फॉर्मल व फ्लैगशिप प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के बीच 15 मार्च को कैट हॉल में नाद 20 के विजेता के लिए महा मुकाबला होगा।
बीआईटी मेसरा के म्यूजिक क्लब ध्वनि की ओर से एनुअल इंटर कॉलेज म्यूजिक कंपीटिशन नाद का आयोजन किया जा रहा है। जो 13 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। इस इवेंट में संगीत जगत के कई जानेमाने कलाकार, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी के साथ-साथ संगीत प्रेमी भी शामिल होंगे। इसमें शास्त्रीय संगीत से लेकर आधुनिक गीत-संगीत पर आधारित इवेंट होंगे। इस कंपीटिशन को चार ग्रुप में बांटा गया है। इसमें फ्लैगशिप इवेंट, फाॅर्मल इवेंट, इन्फॉर्मल इवेंट और ऑन लाइन इवेंट शामिल हैंं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में पंडित हरविंदर शर्मा, ललित नारंग, संगीतकार डॉ. अरविंदर सिंह, शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कलाकार शैलेंद्र कुमार पाठक, सुरेश प्रसाद गुप्ता आदि शामिल रहेंगे। प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं। ज्यादा जानकारी के लिए naad.dhwanibitmesra.live वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।