बिरसानगर में पाइप बिछाने के बाद नहीं किया मरम्मत
जमशेदपुर } बिरसानगर जोन एक बी साधुडेरा रोड नंबर 4 सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के सामने बिजली पोल गाडने और जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को ज्यों का त्यों छोड़ दिया है। इस कारण मिट्टी लोगों के घरों में बहकर आ रही है। स्थानीय निवासी प्रह्लाद साहू ने कहा कि जरूरी है कि काम पूरा होने के बाद मिट्टी समतल करने के बाद सीमेंट से कवर करना चाहिए था। लेकिन एेसा नहीं किया।