मारपीट के आरोपी छात्र का रिजल्ट स्कूल ने रोका
बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं कक्षा के बाहर हुई मारपीट की घटना में घायल रिशांत ओझा का फाइनल रिजल्ट रोकने को डीजीपी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने डीजीपी को ट्वीट किया था। डीजीपी ने एसएसपी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक नौ मार्च को बेल्डीह चर्च स्कूल ने विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया। छात्र रिशांत ओझा की मां सोनी ओझा जब रिजल्ट लेने स्कूल पहुंची तो क्लास टीचर ने बताया कि प्रिंसिपल के निर्देश पर उनके बच्चे का रिजल्ट रोका गया है। मालूम हो कि पिछले दिनों स्कूल परिसर में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान रिशांत ओझा की आंख में गंभीर चोट लगी थी। वह कोलकाता में भर्ती थी।