बिरसानगर जोन तीन बी ब्लॉक में नाली नहीं होने से सड़क जर्जर
रोड पर बहता है घरों का गंदा पानी
जमशेदपुर } बिरसानगर जोन 3 बी ब्लॉक शिव साईं पथ की मुख्य सड़क की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। सड़क जगह-जगह से टूट गई है। स्थानीय निवासी अमित दास ने कहा कि इलाके में सरकार की ओर से नाली का निर्माण नहीं कराया गया है वहीं बीते गई वर्षों से स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। यहां पर बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है, उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। नाली नहीं होने की वजह से लोगों के घरों का पानी रोड पर ही गिरता है इस वजह से दिक्कत और बढ़ गई है। जरूरी है जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें वहीं इलाके में नाली निर्माण कराने के साथ सड़क का निर्माण कराए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।