साकची: 5 मिठाई दुकानों और होटलों की टीम ने जांच की
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नए कानून पर खरा नहीं उतरने वाले मिठाई दुकान, होटल व ठेला वालों का लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
इसके लिए देशभर में अलग-अलग निजी कंपनियों से सर्वे कराया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम में कोलकाता एमएस सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो सदस्यीय टीम में सौरव मित्रा व एस दुआ शामिल हैं। रविवार को साकची की कुल पांच मिठाई दुकान व होटल का सर्वे किया गया। इसमें भोला महराज, नादिया स्वीट्स, हरे कृष्णा मिष्ठान्न भंडार, साकची मिष्ठान्न भंडार शामिल है। इन दुकानों पर साफ-सफाई, पानी की नियमित जांच हुई या नहीं, मिठाई बनाने वाले दूध की जांच कितने दिनों पूर्व हुई है। सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच की गई। एक दिन पूर्व जुगसलाई की चार दुकानों का सर्वे किया गया था। ये टीम अपनी रिपोर्ट राज्य व केंद्र सरकार को सौंपेगी। इसमें मानक पर खरा नहीं उतरने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा और सुधार का निर्देश दिया जाएगा। जिसकी क्वालिटी सबसे खराब होगी उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। डॉ. मोइन अख्तर ने बताया कि सर्वे में कर्मचारियों की संख्या, उम्र, बीमारी, दुकानों का रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस, दुकान का लोकेशन, कर्मचारियों को प्रशिक्षण मिला या नहीं, सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
खराब क्वालिटी पर होगी कार्रवाई