सानिया स्टूडेंट ऑफ द इयर व आफरीन बनी मिस ब्यूटी
विदाई समारोह में विजेता छात्राएं।
जमशेदपुर| कबीर इंटर कॉलेज जाकिर नगर मानगो में शनिवार सत्र 2018-20 की इंटर की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अशफा खातून ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम को अपना मंत्र बनाने को कहा। जूनियर छात्राओं ने सीनियर के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके अलावा विविध प्रतियोगिताओं में सानिया रहमान को स्टूडेंट ऑफ द इयर के अवार्ड से नवाजा गया, सारा उपविजेता बनी। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में जवेरिया पहले अाैर फरजान दूसरे स्थान पर रही। मीस ब्यूटी में आफरीन, रैम्प वॉक में सानिया रहमान पहले व सार दूसरे स्थान पर रही। अन्य प्रतियोगिता में फरजाना, कनीज विजेता बनकर बनी। अंत में प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षिका संगीता कुमारी, शमा, रुखसाना, तहसीन, सबा आदि मौजूद थीं।