पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर युवक की स्थिति गंभीर, चालक फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पारडीह चौक के पास रविवार की शाम 7.30 बजे स्कूल बस (विक्रांत ट्रेवल्स) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल दीपक कुमार को लोग इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दीपक मानगो बिग बाजार के पीछे रहता है। दूसरी तरफ पारडीह चौक के पास खड़ी सीसीअार वैन ने दुर्घटना के बाद बस का पीछा कर उसे काली मंदिर के अागे पकड़ा, लेकिन चालक फरार हो गया। अाजादनगर पुलिस बस (जेएच05एए-0840) को जब्त कर थाना ले गई। घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बस का पीछा कर काली मंदिर के पास पकड़ा

सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम के पास डिवाइडर से टकराई कार, चालक बचा

बोड़ाम : भादुडीह के पास दो बाइक में टक्कर, एक युवक की स्थिति गंभीर

डिवाइडर से टकराई कार।

एमजीएम में घायल युवक।

जब्त स्कूल बस।

घायल युवक को ले जाती पुलिस।

युवक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

टेल्को थाना अंतर्गत सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार फंस गई। बाद में अासपास के लोग मौके पर जुटे और कार को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना में कार चालक को हल्की चोट लगी है।

बोड़ाम थाना अंतर्गत भादुडीह के पास शनिवार की सुबह दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल अवस्था में दोनों काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। घायलों में भिलाईपहाड़ी निवासी मोहन सिंह और अन्य शामिल हैं। एक की स्थिति गंभीर होने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...