बिहार समेत 12 राज्यों में स्कूल व काॅलेज बंद, आईपीएल टला
मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर 7 साल की कैद संभव
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित थी। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था। हालांकि, एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बेटे में वायरस के लक्ष्ण पकड़ में नहीं आए थे।
हरियाणा, महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। महाराष्ट्र के 5 जिलों में माॅल, सिनेमाघर, पब अाैर नाइट क्लब भी बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि कालाबाजारी रुक सके। इस कदम के बाद सरकार इन चीजों के उत्पादन, गुणवत्ता और डिस्ट्रिब्यूशन को नियंत्रित कर सकेगी। शेष पेज 11 पर
बारीडीह में मिला कोरोना का पहला संदिग्ध मरीज, रिम्स रांची से दो सैंपल आए एमजीएम
जमशेदपुर | कोरोना का संदिग्ध मरीज शहर के बारीडीह में मिला है। जिला सर्विलांस विभाग की ओर से मरीज को उसके घर के कमरे को ही आइसोलेटेड वार्ड बनाकर रखा गया है। साथ ही विभाग की ओर से मरीज का सैंपल जांच के लिए एमजीएम मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। इसके अलावा रिम्स, रांची की ओर से भी दो संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए एमजीएम आया है। सर्विलांस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारीडीह में जो संदिग्ध मरीज मिला है। उसे तेज बुखार (106) के करीब होने के साथ खांसी है। वह गुरुवार को ही मलेशिया से शहर लौटा है। तीनों मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट शनिवार शाम तक आने की उम्मीद है।
सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर
कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।
15 दिन पहले ही खत्म हो सकता है संसद सत्र
संसद का बजट सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ने वाला है। नरेंद्र जाधव समेत तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर सत्र समाप्त करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि 3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 मार्च को स्थगित हो सकता है।
{विदेश से अाए 7 संदिग्ध लापता: ये पंजाब आए थे। इन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस तलाश में जुटी।
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के पुजारी भी मास्क में।
मंदिर से मैदान तक मास्क...
भारत की तैयारी कुछ ऐसी: 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की
{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया।
{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।
{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।
{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे।