सचिव व चेयरमैन मोबाइल पर लाइव देखेंगे मूल्यांकन
माध्यमिक और इंटर की परीक्षा संपन्न हो गई। अब उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की बारी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इसके लिए कुल 7 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मैट्रिक के चार अाैर इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू हाे जाएगा। मूल्यांकन कार्य को करीब 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मूल्यांकन कार्य में कौन-कौन शिक्षक लगेंगे, इससे संबंधित नियुक्ति पत्र जैक की अोर से जारी किया जाएगा। लेकिन, इन शिक्षकाें के नामाें की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जैक काे भेज दी गई है। मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की नजर में हाेगी। वहीं मूल्यांकन कार्य शुरू हाेने से पहले 15 मार्च काे सभी केंद्राधीक्षकाें की बैठक रांची में जैक सभागार में हाेगी। इसमें मूल्यांकन काे लेकर अावश्यक दिशा निर्देश केंद्राधीक्षकाें काे दिए जाएंगे।
7 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
मैट्रिक के मूल्यांकन केंद्र
{संत जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी
{शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल
{डीबीएमएस उवि, कदमा
{एडीएल सो. हाई स्कूल, कदमा
इंटर के मूल्यांकन केंद्र
{बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल
{जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय, साकची
{भारत सेवाश्रम संघ, सोनारी
गड़बड़ी देख सीधे निर्देश देंगे सचिव और चैयरमैन
बाेर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन काे पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि मूल्यांकन कार्य काे शिक्षा सचिव व जैक चेयरमैन अपने माेबाईल पर लाईव देखेंगे। इसके लिए सभी सीसीटीवी कैमरे काे उनके माेबाइल से लिंक किया जाएगा। ताकि वे जहां रहेंगे वहीं से मूल्यांकन कार्य देख पाएंगे। किसी केंद्र पर कुछ गड़बड़ी नजर अाएगी ताे वे वहीं से निर्देश भी देंगे।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की याेजना
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इस बार परीक्षा परिणाम भी समय पर जारी कर देगा। बाेर्ड ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एेसे में मूल्यांकन कार्य काे समय पर पूरा कराना हाेगा। हालांकि, जिस प्रकार से इस बार जैक ने बाेर्ड परीक्षा काे समय पर संपन्न कराया है, उससे स्पष्ट है कि बाेर्ड अपने लक्ष्य काे प्राप्त कर लेगा।