काेराेना का असर देख कर तय हाेगी कोल्हान विवि के दीक्षांत की तिथि
एक साथ 30 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
काेराेना वायर का डर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस वजह से केयू ने जहां अपना सबसे बड़ा सेमिनार रद्द कर दिया, वहीं सरकार की अाेर से बायाेमीट्रिक हाजिरी पर राेक लगा दी गई है। वहीं अब काेराेना का असर केयू के पांचवें दीक्षांत समाराेह पर भी पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार राजभवन काेराेना के असर काे देखने के बाद ही विवि काे दीक्षांत समाराेह अायाेजित करने की अनुमति प्रदान करेगा।
केयू अप्रैल में समाराेह अायाेजित करना चाहता है। तिथि तय करने के लिए विवि की कुलपति ने राज्यपाल से मिलने की अनुमति मांगी है। लेकिन जिस प्रकार से काेराेना वायरस का प्रकाेप बढ़ रहा है, उससे इसकी संभावना बहुत कम नजर अा रही है कि राजभवन अभी दीक्षांत समाराेह के अायाेजन काे अनुमति देगा। कहा जा रहा है कि दीक्षांत समाराेह में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हाेते हैं। इसमें से कई विद्यार्थी बाहर से अाते हैं। एेसे में अगर एक भी संक्रमित विद्यार्थी इसमें शामिल हुअा ताे उसका असर दूसरों पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि अब राजभवन केयू समेत राज्य के अन्य विवि में हाेने वाले इस तरह के समाराेह के अायाेजन काे अनुमति देने से पहले काेराेना के असर काे देखेगा। इसके बाद अनुमति दी जाएगी।
अभी नहीं बदलेंगी परीक्षाओं की तिथि
केयू ने काेराेना वायरस के प्रकाेप से बचने के लिए अपना समिनार ताे स्थगित कर दिया है, लेकिन 17 मार्च से शुरू हाेने वाली परीक्षाअाें की तिथि नहीं बदली है। यूजीसी स्पष्ट निर्देश दिया है कि विवि एेसा काेई अायाेजन न करे जिसमें गैदरिंग है। मालूम हाे कि 17 मार्च से यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हाे रही हैं। इसमें 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हाेंगे। इसके लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। इस दाैरान हर केंद्र पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी उपस्थित रहेंगे, जाे यूजीसी के निर्देशों के तहत सही नहीं हाेगा। लेकिन विवि ने इसके बाद भी परीक्षा जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि विवि के पदाधिकारियों की मानें ताे अगर राज्य में वायरस के बढ़ते असर काे लेकर काेई रिपाेर्ट अाएगी तभी वे परीक्षाओं के तिथि परिवर्तन पर काेई फैसला लेंगे। मालूम हाे कि केयू में 17 मार्च से यूजी प्रथम सेमेस्टर, 19 से पीजी प्रथम सेमेस्टर व 20 मार्च से बीएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हाे रही हैं।
इधर काेराेना के डर के बीच 17 मार्च से शुरू हाेगी विवि की परीक्षाएं
काेराेना काे लेकर जारी चेतावनी के बाद भी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर हाेंगी। हालांकि विवि ने इसके कई कदम उठाएं हैं। केंद्रों काे बढ़ाया गया है ताकि परीक्षार्थियों की संख्या कम हाे। डाॅ. पीके पाणी, परीक्षा नियंत्रक