दिव्यांग युवक के साथ मारपीट के अारोपियों पर कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर | दिव्यांगों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड दिव्यांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला। सभी ने उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड में रहने वाले दिव्यांग संतोष कुमार विद्यार्थी और उनकी मां के साथ मारपीट की। दुकान से लूटपाट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एसएसपी से की गई। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अाठ मार्च को दिव्यांग संतोष कुमार विद्यार्थी और उनकी मां के साथ पड़ोस में रहने वाले राजीव रंजन और उसके पिता सुरेंद्र शर्मा ने मारपीट की थी। दोनों ने लूटपाट भी की थी।